ताजा खबरें | अडाणी मामले में जेपीसी से जांच की विपक्ष की मांग के बीच उठा लुई विटॉन के मफलर का मामला

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बुधवार को जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अडाणी समूह के संबंध में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे थे तो सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि इसे गठित करने के लिए कोई ठोस आधार होना चाहिए अन्यथा तो यह भी मांग उठ सकती है कि खरगे ने जो महंगा मफलर पहन रखा है, उसके बारे में जेपीसी बने।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी राज्यसभा में बुधवार को जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अडाणी समूह के संबंध में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे थे तो सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि इसे गठित करने के लिए कोई ठोस आधार होना चाहिए अन्यथा तो यह भी मांग उठ सकती है कि खरगे ने जो महंगा मफलर पहन रखा है, उसके बारे में जेपीसी बने।

उच्च सदन में सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष के बीच यह संवाद राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हुआ। चर्चा में भाग लेते हुए खरगे ने अडाणी समूह के मामले में जेपीसी गठित करने की मांग उठायी।

इस पर सदन के नेता गोयल ने आसन की अनुमति से हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जेपीसी मांग उठाने के लिए कोई ठोस आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी निजी व्यक्ति के मामले में जेपीसी बनने लगे तो कल तो यह भी मांग उठने लगेगी कि ‘‘खरगे जी ने यह जो लुई विटॉन का स्कार्फ पहन रखा है, यह कहां से आया, इतनी संपत्ति कहां से आयी...यह संयुक्त संसदीय समिति का विषय नहीं हो सकता।’’

गोयल की बात का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सरकार जेपीसी की मांग से क्यों भाग रही है? उन्होंने कहा, ‘‘आप जितना भागेंगे, हम उतना पीछा करेंगे।’’

खरगे जब चर्चा में भाग ले रहे थे उन्होंने अपने गले में प्रसिद्ध विदेशी ब्रांड लुई विटॉन का मफलर डाल रखा था।

खरगे ने चर्चा के दौरान बाद में सभापति जगदीप धनखड़ की ओर संकेत करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार यह कहा था कि जब उन्होंने वकालत की शुरुआत की तो वे अपने हाथों से पैसा गिनते थे। फिर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाद में धनखड़ ने पैसा गिनने के लिए मशीन खरीदी।

इस पर सभापति ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए कहा कि यह दूसरी बात उन्होंने कभी नहीं कही। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि आप मुझ पर भी जेपीसी बनवा देंगे।’’

धनखड़ की इस चुटीली टिप्पणी से खरगे सहित पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\