जरुरी जानकारी | आईआईएफसीएल को निरस्त परियोजनाओं के लिये कर्ज देने को लेकर 26 करोड़ रुपये का नुकसान: कैग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने मंगलवार को कर्ज को लेकर तय दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लि. (आईआईएफसीएल) की खिंचाई की। इसके कारण कंपनी को 26.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने मंगलवार को कर्ज को लेकर तय दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लि. (आईआईएफसीएल) की खिंचाई की। इसके कारण कंपनी को 26.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

आईआईएफसीएल ने ‘टेकआउट फाइनेंस’ योजना के तहत दो ऋणों को मंजूरी दी और उसका वितरण किया। इसमें छूट प्राप्तकर्ता प्राधिकरणों से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने की आवश्यकता का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। साथ ही कर्जदार की उनके अंकेक्षित सालाना बही-खातों से कर्ज भुगतान की जरूरी क्षमता भी सुनिश्चित नहीं की गयी।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘पुन: एक मामले में आईआईएफसीएल और मूल कर्जदाता बैंकों के बीच वित्त पोषण से जुड़े दस्तावेज के क्रियान्वयन से पहले परियोजना को निरस्त कर दिया गया था। वहीं दूसरी मामले में आईआईएफसीएल द्वारा कर्ज वितरण से पहले परियोजना समाप्त करने का नोटिस दिया गया था। इस पर ध्यान नहीं देने से 26.20 करोड़ रुपये का कर्ज वापस प्राप्त नहीं किया जा सका।’’

रायपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लि. और भिलाई दुर्ग वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लि. क्रमश: रायपुर नगर निगम और भिलाई तथा दुर्ग नगर निगम में ठोस कचरा प्रबंधन के परिचालन को लेकर छूट प्राप्त दो विशेष उद्देश्यीय कंपनियां थी।

कैग ने कहा कि अपनी स्वयं की कर्ज नीति के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर आईआईएफसीएल ने परियोजनाओं के लिये कर्ज दिया जिसे पहले ही समाप्त कर दिया गया था। इसके कारण कंपनी को 26.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

रिपोर्ट में यह सिफारिश की गयी है कि ऑडिट में जो खामियां सामने आयी हैं, उसके लिये जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\