देश की खबरें | लोस चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) ने 17 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, गीते और सावंत के नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी और कहा कि वह राज्य की कुल सीट में से 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

मुंबई, 27 मार्च उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी और कहा कि वह राज्य की कुल सीट में से 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी ने सभी पांचों निवर्तमान सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है जो 2022 में संगठन के विभाजन के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ थे। इन सांसदों में अरविंद सावंत (दक्षिण मुंबई), राजन विचारे (ठाणे), विनायक राउत (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग), ओमराजे निंबालकर (धाराशिव) और संजय जाधव (परभणी) हैं।

पार्टी के नेता संजय राउत ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई दक्षिण-मध्य सीट से राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई को मैदान में उतारा है।

देसाई का कार्यकाल अगले माह खत्म होने जा रहा है।

इसके साथ ही पार्टी ने मुंबई से चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र में सत्ता-साझेदारी समझौते को लेकर अविभाजित शिवसेना के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने के बाद सावंत ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विचारे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र ठाणे का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिंदे के विद्रोह के कारण, 1966 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित की गई शिवसेना का विभाजन हो गया था।

शिवसेना (यूबीटी) ने छत्रपति संभाजीनगर से पार्टी के दिग्गज नेता चंद्रकांत खैरे को मैदान में उतारा है। खैरे 2019 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार इम्तियाज जलील से हार गए थे।

पार्टी ने मुंबई उत्तर-पूर्व से निवर्तमान सांसद संजय पाटिल को प्रत्याशी घोषित किया है। पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक भी रह चुके हैं लेकिन वह बाद में शिवसेना में शामिल हो गए थे।

मुंबई उत्तर-पश्चिम से पार्टी ने शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया। गजानन मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से हैं।

शिवसेना (यूबीटी) ने नरेंद्र खेडेकर को बुलढाणा से, संजय देशमुख को यवतमाल-वाशिम से, संजोग वाघेरे को मावल से, राजाभाऊ वाजे को नासिक से, भाऊसाहेब वाकचौरे को शिरडी से और नागेश पाटिल अष्टिकर को हिंगोली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक दल है।

एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गठबंधन के तीसरे घटक दल कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। यह वह सीटें हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।

राउत ने कहा, ‘‘ शिवसेना कुल सीट में से 22 पर चुनाव लड़ेगी। अन्य पांच सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में की जाएगी। पालघर, कल्याण, डोम्बिवली, मुंबई -उत्तर, जलगांव और हातकणंगले सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं।’’

उन्होंने बताया कि स्वाभिमानी शेतकारी संघटना के राजू शेट्टी शिवसेना (यूबीटी) के समर्थन में हातकणंगले सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट पर अविभाजित शिवसेना ने जीत दर्ज की थी।

उन्होंने बताया कि पार्टी निर्णय लेगी कि वह हातकणंगले सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी या फिर शेट्टी का समर्थन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\