देश की खबरें | लंबी पूंछ वाली रेगिस्तानी छिपकली को 150 वर्षों के बाद मिला आधिकारिक नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने हाल में लंबी पूंछ वाली फारसी रेगिस्तानी छिपकली (मेसलीना वाटसोनाना) को 150 से अधिक वर्षों के बाद आधिकारिक नाम दिया है।

कोलकाता, 22 मई भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने हाल में लंबी पूंछ वाली फारसी रेगिस्तानी छिपकली (मेसलीना वाटसोनाना) को 150 से अधिक वर्षों के बाद आधिकारिक नाम दिया है।

इस नामकरण के साथ ही दुनिया भर के संग्रहालयों में इस प्रजाति के अलग-अलग नमूनों की मौजूदगी के कारण इसकी खोज के बाद से 153 वर्षों तक बनी रही भ्रांति को अब दूर कर लिया गया है।

इस छिपकली की खोज वैज्ञानिक फर्डिनेंड स्टोलिज्का ने 1872 में की थी, लेकिन उनके द्वारा एकत्र किए गए विभिन्न नमूने कोलकाता, लंदन और वियना के संग्रहालयों में मौजूद हैं।

इससे यह भ्रम पैदा हो गया कि किस विशिष्ट प्रजाति को आधिकारिक तौर पर लेक्टोटाइप कहा जाए या सभी नमूनों (स्पेसीमेन) का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र नमूना कहा जाए।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के एक प्रवक्ता के मुताबिक जेडएसआई के वैज्ञानिक सुमिध रे और डॉ. प्रत्यूष पी. महापात्रा ने पुराने अभिलेखों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया और प्रजातियों के नामकरण के नियमों का पालन करते हुए कोलकाता की प्रजाति को 'मेसलीना वाटसोनाना' के निर्णायक उदाहरण के रूप में चुना।

जेडएसआई की निदेशक धृति बनर्जी ने कहा कि इस नए आधिकारिक नाम से भविष्य में इसी प्रकार की रेगिस्तानी छिपकलियों पर शोध करना बहुत आसान हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\