देश की खबरें | लंबी कूद एथलीट शैली सिंह, तैराक रिद्धिमा कुमार टॉप्स योजना में शामिल किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडर -20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता लंबी कूद खिलाड़ी शैली सिंह आठ खेलों के उन 50 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स)’ के कोर ग्रुप में जोड़ा गया है। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को की।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर अंडर -20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता लंबी कूद खिलाड़ी शैली सिंह आठ खेलों के उन 50 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स)’ के कोर ग्रुप में जोड़ा गया है। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को की।

  ‘मिशन ओलंपिक इकाई (एमओसी)’ की गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इसमें 143 खिलाड़ियों को विकास समूह में शामिल किया गया था।

दूसरी सूची में आठ खेलों में कोर ग्रुप में 50 और विकास समूह में 143 खिलाड़ियों को मिला कर एमओसी में कुल 291 खिलाड़ी हो गये है। इसमें 102 कोर ग्रुप में है।

ओलंपिक 2024 की तैयारी में समर्थन के लिए अब तक 13 ओलंपिक खेलों और छह पैरालंपिक खेलों के एथलीटों की पहचान की गई है।

भारतीय एथलेटिक्स की सबसे प्रतिभाशाली सितारों में से एक मानी जाने वाली 17 वर्षीय शैली ने इस साल की शुरुआत में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

योजना के तहत समर्थन के लिए चुने जाने वालों में सबसे कम उम्र की तैराक रिद्धिमा वीरेंद्र कुमार हैं। इस 14 वर्षीय तैराक ने अक्टूबर में राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में कई पदक जीते और एक सप्ताह बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी जगह बनाई।

कोर ग्रुप के लिए पहले से चुने गए दो तैराकों के अलावा उन्हें विकास समूह में 17 तैराकों में नामित किया गया था।

मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ एमओसी ने उप-समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया कि अगले साल जून में विश्व चैंपियनशिप के बाद तैराकी सूची की समीक्षा की जाए और अगले महीने राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट के बाद तीरंदाजी सूची की समीक्षा की जाए। कुछ अन्य खेल जैसे घुड़सवारी, गोल्फ, जिमनास्टिक, जूडो और टेनिस को इसमें बाद में शामिल किया जायेगा।’’

अन्य खेलों के साथ-साथ तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले पी वी सिंधु, दीपिका कुमारी, एम सी मैरीकॉम और मोहम्मद अनस याहिया जैसे खिलाड़ियों ने कोर ग्रुप में अपनी जगह बनाए रखी है।

अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी  साइना नेहवाल भी तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बावजूद अपने कोर ग्रुप में जगह बनाने में सफल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी