ताजा खबरें | लोकपाल को भ्रष्टाचार की करीब 2,400 शिकायतें मिलीं : केंद्र
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि लोकपाल को अब तक अब तक भ्रष्टाचार की 2,400 से अधिक शिकायतें मिली हैं जिनमें से 2350 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि लोकपाल को अब तक अब तक भ्रष्टाचार की 2,400 से अधिक शिकायतें मिली हैं जिनमें से 2350 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 देश में 16 जनवरी, 2014 को लागू हुआ।
सिंह ने कहा, ‘‘लोकपाल संस्था की स्थापना हो चुकी है और यह पूरी तरह से काम कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार लोकपाल ने 2,426 शिकायतें दर्ज कीं जिनमें से 2,350 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य हैं, जिनमें से तीन न्यायिक सदस्य हैं।
अधिनियम की धारा 3 के अनुसार, अध्यक्ष के अलावा लोकपाल में सदस्यों की संख्या आठ से अधिक नहीं होगी और उनमें से 50 प्रतिशत न्यायिक सदस्य होंगे
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)