देश की खबरें | लोकसभा सचिवालय ने सांसदों का निजी विदेश यात्रा संबंधी नियमों के प्रति ध्यान फिर आकृष्ट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा सचिवालय ने अपने एक बुलेटिन में फिर से स्पष्ट किया है कि संसद सदस्यों को गैर सरकारी यात्रा पर विदेश जाने से पहले विदेश मंत्रालय से राजनीतिक स्वीकृति एवं गृह मंत्रालय से एफसीआरए अनुमति प्राप्त करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई लोकसभा सचिवालय ने अपने एक बुलेटिन में फिर से स्पष्ट किया है कि संसद सदस्यों को गैर सरकारी यात्रा पर विदेश जाने से पहले विदेश मंत्रालय से राजनीतिक स्वीकृति एवं गृह मंत्रालय से एफसीआरए अनुमति प्राप्त करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देनी चाहिए।

लोकसभा सचिवालय की कांफ्रेंस शाखा की ओर से जारी ‘संसद सदस्यों द्वारा विदेशों के गैर अधिकारिक दौरे’ शीर्षक वाले 20 जुलाई के बुलेटिन में यह बात दोहरायी गई है। इसमें कहा गया कि सांसदों के गैर सरकारी विदेशी यात्रा के दौरान किसी भी कार्यकलाप से यह प्रतीत नहीं होना चाहिए कि वे आधिकारिक यात्रा पर हैं ।

बुलेटिन के अनुसार, यदि संसद सदस्य को किसी भी विदेशी स्रोत जिनमें किसी देश की सरकार, विदेशी संगठनों आदि से सीधे कोई निमंत्रण प्राप्त होता है तो ऐसे निमंत्रण पत्र की एक प्रति, दौरों के उद्देश्य तथा स्वीकार किये जाने वाले आतिथ्य के पूर्ण विवरण के साथ राजनीतिक स्वीकृति के लिये विदेश मंत्रालय के पास भेजा जानी चाहिए। इसके अनुसार ऐसी यात्रा के दौरान किसी भी विदेशी आतिथ्य की स्वीकृति हेतु गृह मंत्रालय के विदेश प्रभाग (एफसीआरए) के सचिव को भेजा जाना चाहिए ।

इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्रालय से राजनीतिक स्वीकृति और गृह मंत्रालय से एफसीआरए अनुमति प्राप्त होने के बाद संबंधित सदस्य को लोकसभा अध्यक्ष को अन्य बातों के साथ साथ दौरों के उद्देश्य एवं प्राप्त किये जाने वाले आतिथ्य के बारे में सूचित करना चाहिए ।

बुलेटिन में कहा गया है कि ‘ कृपया यह सुनिश्चित किया जाए कि उन दौरों के दौरान उनके किसी भी कार्यकलाप से यह प्रतीत नहीं होना चाहिए कि संसद सदस्य, संसद की ओर से आधिकारिक दौरे पर हैं ।

सांसदों से कहा गया है कि ऐसे निमंत्रण को स्वीकार करने से पहले उन्हें आतिथ्य प्रदान करने वाले संबंधित संगठनों/संस्थान की विश्वसनीयता के संबंध में पूर्णत: आश्वस्त होना चाहिए ।

लोकसभा सचिवालय की बुलेटिन में कहा गया है कि सदस्य कृपया इसमें सहयोग दें ।

ज्ञात हो कि इस वर्ष मई महीने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन के दौरे और खास तौर पर ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोरबिन के साथ उनकी मुलाकात पर विवाद उत्पन्न हो गया था। ऐसे आरोप लगे थे कि कांग्रेस सांसद ने निर्धारित प्रक्रिया को छोड़ अपनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मांगी। वहीं, इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा के पास सभी उचित अनुमति थी।

इस विवाद के दौरान, कांग्रेस ने प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि ब्रिटेन दौरे पर गए राहुल गांधी सांसद हैं तथा वह किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी नहीं थे, इसलिए उन्हें इस दौरे के लिए सरकार से ‘राजनीतिक मंजूरी’ लेने की कोई जरूरत नहीं थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोरबिन के साथ राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर सवाल उठाये थे ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\