ताजा खबरें | लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 80वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 80 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग एवं बलिदान का स्मरण किया।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 80 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग एवं बलिदान का स्मरण किया।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संपूर्ण देश भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘नौ अगस्त, 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष में भारत छोड़ो आंदोलन सर्वाधिक निर्णायक क्षणों में से एक था जिसने पूरे देश को आजादी के लिए संघर्ष करने हेतु एकजुट किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम स्वतंत्रता प्राप्ति के 75वें वर्ष में हैं और आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हम यह संकल्प करें कि अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण करते हुए देशहित में काम करते रहेंगे और उनके उच्च आदर्शों के प्रति खुद को समर्पित करेंगे।’’

बिरला ने यह भी कहा, ‘‘हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।’’

इसके बाद कुछ पल मौन रखकर सदन ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी