जरुरी जानकारी | नौ राज्यों के 3.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण अभियान चलाया गया: कृषि मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि अब तक टिड्डी झुंडों के फैलाव को रोकने के लिये राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार सहित नौ राज्यों के 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में उपाय किए गए हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि अब तक टिड्डी झुंडों के फैलाव को रोकने के लिये राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार सहित नौ राज्यों के 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में उपाय किए गए हैं।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 16 जुलाई की रात को राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में नियंत्रण अभियान चलाया गया था।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को राजस्थान में बाड़मेर के रामसर क्षेत्र में एक टिड्डी-विरोधी अभियान को अंजाम दिया।

बयान में कहा गया है कि टिड्डी नियंत्रण अधिकारियों (एलसीओ) के द्वारा 16 जुलाई की रात को राजस्थान के नौ जिलों (बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जालौर और सिरोही) और गुजरात के कच्छ जिले में 23 स्थानों पर टिड्डी नियंत्रण उपाय किए गये।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इसके अलावा, संबंधित राज्य के कृषि विभागों ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दो स्थानों पर और राजस्थान के पाली जिले में एक स्थान पर नियंत्रण अभियान चलाया।

बयान में कहा गया है कि 11 अप्रैल के बाद से, नौ राज्यों के 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में टिड्डी नियंत्रण उपाय किए गए हैं।

नियंत्रण उपाय के कुल क्षेत्रफल में से एलसीओ ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्यों में 1,76,055 हेक्टेयर क्षेत्र में नियंत्रणकारी उपाय किए हैं। जबकि राज्य सरकारों ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार में 1,76,026 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नियंत्रण के उपाय किए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जालौर और सिरोही जिलों में, गुजरात के कच्छ जिले और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार को अपरिपक्व गुलाबी टिड्डियों और वयस्क पीले टिड्डों के झुंड सक्रिय पाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\