दिल्ली में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित लॉकडाउन उपायों को पूरी तरह लागू किया जाएगा: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने में दिल्ली को जरूर कामयाबी मिलेगी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा ताकि शहर को कोरोना वायरस से मुक्ति मिल सके।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन उपायों को दिल्ली में ‘पूर्णतया’ लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने में दिल्ली को जरूर कामयाबी मिलेगी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा ताकि शहर को कोरोना वायरस से मुक्ति मिल सके।

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह चिंता की बात है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हम दिल्ली में वायरस को रोक पाने में सफल होंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि देश में महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अगर हम लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि हमें इस वायरस से मुक्ति मिलेगी।’

केजरीवाल ने कहा कि वह बुधवार को संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए वहां जाएंगे।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 356 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,510 तक पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इससे चार लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\