लॉकडाउन : यमुना डूब क्षेत्र में रहने वाले खेतिहर मजदूरों की चिंता बढ़ी

सड़क संपर्क की कमी और रोजमर्रा की चीजों के लिए दूसरों पर निर्भर होने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण यमुना डूब क्षेत्र में रहने वाले करीब 40-50 खेतिहर मजदूरों का दुनिया से सम्पर्क टूट गया है और अब खाना लेकर आने वाली नौका के इंतजार में वे अपने दिन काट रहे हैं।

सड़क संपर्क की कमी और रोजमर्रा की चीजों के लिए दूसरों पर निर्भर होने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

चिल्ला गांव के निवासी सोनू पंडित ने बताया कि करीब 40-50 खेतिहर मजदूरों का दुनिया से पूरी तरह सम्पर्क टूट गया है और केवल नौकाओं के जरिए ही उन तक पहुंचा जा सकता है।

अपने चार भाईयों के साथ खेतों में मजदूरी करने वाले शिव कुमार (25) ने कहा, ‘‘ मेरे परिवार को मिलाकर वहां करीब 15 से 50 परिवार हैं, जिन्हें नौकाओं द्वारा लाया खाना मिलता है। जिंदगी हमारे लिए पहले ही मुश्किल थी , जिसे लॉकडाउन ने बदतर बना दिया है।’’

मयूर विहार के वीरेंद्र सचदेव, उनके दोस्तों राजीव कोहली और विजेंद्र धामा द्वारा संचालित ‘सेवा रसोई’ द्वारा लॉकडाउन के दौरान इन खेतिहर मजदूरों को खाना पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा की मयूर विहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष सचदेव ने कहा, ‘‘ हमें यमुना डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों की अवस्था के बारे में पता चला। एक नौका के जरिए रोजाना उन तक खाने के 200 पैकेट पहुंचाए जाते हैं।’’

खेतिहर मजदूर अब्दुल ने बताया कि वह खाने के लिए पूरी तरह अपनी दिहाड़ी पर निर्भर रहते हैं और लॉकडाउन की घोषणा के बाद खाने को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन सौभाग्य से , हमें भोजन के पैकेट मिल रहे हैं और कभी-कभी ‘सेवा भारती’ से सूखा राशन भी मिल जाता है। हम चीजें आस-पास के इलाकों से खरीदते थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से वे बंद हैं। हम पानी हनुमान मंदिर के पास बने टैंकर से लेते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट