देश की खबरें | कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने पर कर्नाटक, अरूणाचल, मेघालय में फिर से लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामले अत्यधिक तेजी से बढ़ने पर कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय सहित कुछ अन्य राज्यों ने विभिन्न अवधि के लिये शनिवार को फिर से लॉकडाउन लागू किये जाने की घोषणा की।

नयी दिल्ली,11 जुलाई कोविड-19 के मामले अत्यधिक तेजी से बढ़ने पर कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय सहित कुछ अन्य राज्यों ने विभिन्न अवधि के लिये शनिवार को फिर से लॉकडाउन लागू किये जाने की घोषणा की।

संक्रमण के नये मामलों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन को ज्यादातर राज्यों में क्षेत्रवार रूप से लागू किया गया है।

यह भी पढ़े | Kerala GoldS candal Case: स्वप्ना सुरेश और उनके परिवार को एनआईए ने हिरासतम में लिया, कोच्चि के NIA ऑफिस में कल किया जायेगा पेश.

लॉकडाउन के दौरान दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। लोगों को घरों के अंदर रहने और जब तक बहुत जरूरी ना हो, घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।

कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच शनिवार को बेंगलुरू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई से एक सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की।

यह भी पढ़े | कोरोना से बीएमसी सहायक आयुक्त अशोक खैरनार की मौत : 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य में रोजाना कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बेंगलुरू शहर और बेंगलुरू ग्रामीण में 14 जुलाई, मंगलवार रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।’’

बयान के अनुसार इस अवधि में अस्पताल की सुविधाएं, किराना, दूध, सब्जी, दवाएं और दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें बताया गया कि पहले से निर्धारित मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

असम में, कामरूप मेट्रोपालिटन जिले में जारी लॉकडाउन को 12 जुलाई से एक हफ्ते के लिये बढ़ा दिया गया है। इसी क्षेत्र में गुवाहाटी शहर भी आता है।

असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने कहा कि जिले में 14 दिनों का लॉकडाउन रविवार शाम छह बजे समाप्त होने वाला था।

अरूणाचल प्रदेश के राजधानी क्षेत्र में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिये बढ़ा दिया गया है। क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों के तेजी से बढ़ने को लेकर यह कदम उठाया गया।

राज्य के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राजधानी क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिये, 20 जुलाई सुबह पांच तक, बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में शनिवार से तीन दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य में शुक्रवार को सामने आये कुल 68 मामलों में 41 मामले इसी जिले से हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद कई हिस्सों में शनिवार को सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे राजौरी शहर और उससे लगे इलाकों को सील कर लोगों को घरों में रहने के लिये कहा गया है ताकि संक्रमण के फैलने की रफ्तार को कम किया जा सके।

जम्मू क्षेत्र में आने वाले राजौरी जिले में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अधिक 51 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 240 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से एक रोगी की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में बाहर से आए 171 लोग शामिल हैं। अब तक 88 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के पुणे,पिंपरी-चिंचवाड़ और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 10 दिनों के लिये लॉकडाउन लागू किया गया है, जो 13 जुलाई से शुरू होगा। इस सिलसिले में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में निर्णय लिया गया।

पुणे जिले में 24 घंटे में 1,598 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 35,997 पहुंच गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गई है।

इसके अलावा नवी मुंबई नगर निकाय इलाके में भी शनिवार को 19 जुलाई तक के लिये लॉकडाउन विस्तारित कर दिया गया।

नगालैंड ने भी राज्य में लागू लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह 16 जुलाई को समाप्त होने वाला था। योजना एवं समन्वय मंत्री नेबा करोनु ने यह जानकारी दी।

मेघालय सरकार ने सोमवार से राजधानी शिलांग में दो दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घेाषणा की। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये इस सिलिसले में एक निर्णय लिया गया है।

पश्चिम बंगाल में राज्य के निरूद्ध क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सात दिनों के लिये लॉकडाउन लागू किया गया था।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू किए जाने के बाद राज्य में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि शनिवार को बंद रहे।

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी, हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी और धार्मिक स्थल खुले रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी