देश की खबरें | बिजली का तार टूटने से मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित नालासोपारा स्टेशन पर बिजली का एक तार (ओवरहेड वायर) टूट जाने के बाद मंगलवार सुबह पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह अक्टूबर मुंबई से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित नालासोपारा स्टेशन पर बिजली का एक तार (ओवरहेड वायर) टूट जाने के बाद मंगलवार सुबह पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय मरम्मत का काम चल रहा है।

यह भी पढ़े | Masjid Bunder: दक्षिण मुंबई के एक बाजार में लगी भीषण आग, 40 घंटे बाद भी बुझाने का काम जारी.

उन्होंने कहा कि पालघर जिले के नालासोपारा स्टेशन पर सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बिजली का तार टूट गया जिसके बाद चर्चगेट की ओर जाने वाली फास्ट लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं। इस तार से ही ट्रेन के संचालन के लिये विद्युत की आपूर्ति होती है।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि नालासोपारा में मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की एक ट्रेन भी रोकी गई।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: बीजेपी को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर, इन चहरों पर खेल रही है दांव.

इस से अगले कुछ घंटों के लिए लोकल ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना है जिससे यात्री प्रभावित हो सकते हैं।

पश्चिमी रेलवे दक्षिण मुंबई के चर्चगेट से पालघर के दहानू स्टेशन तक लोकल ट्रेन चलाता है।

पश्चिमी रेलवे वर्तमान में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों और राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 500 विशेष रेल सेवाओं का संचालन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\