जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। पर बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने उनका लाभ सिमट गया।

मुंबई, छह जुलाई विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। पर बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने उनका लाभ सिमट गया।

कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.09 अंक की बढ़त के साथ 65,500.13 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.15 अंक की तेजी के साथ 19,419.65 अंक पर मजबूत रुख के साथ खुला। इसके बाद उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलने से दोनों मानक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक और विप्रो के शेयर लाभ में थे।

वहीं इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ