देश की खबरें | स्थानीय निकाय चुनाव : गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की गढ़ में पहुंचे योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बुधवार को गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी के गृह जिले मऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा, ‘‘जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने का काम करते थे, आज वो स्वयं व्हीलचेयर में पड़े हुए हैं और सांस लेने के लिए तरस रहे हैं।’’

मऊ/आजमगढ़/संत कबीर नगर/ बलिया (उत्तर प्रदेश), तीन मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बुधवार को गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी के गृह जिले मऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा, ‘‘जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने का काम करते थे, आज वो स्वयं व्हीलचेयर में पड़े हुए हैं और सांस लेने के लिए तरस रहे हैं।’’

अंसारी को 2007 के गैंगस्टर एक्ट एक मामले में पिछले सप्ताह 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश की जेल में लाए जाने से पहले एक बार व्हीलचेयर पर घूमते हुए देखा गया था।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ये वही जनपद है जहां रामलीला का आयोजन नहीं हो पाता था। यह वही जनपद है जहां बारी-बारी से सपा और बसपा इन पेशेवर अपराधियों और माफिया को अपने सानिध्य में लेकर अराजकता फैलाने की छूट देते थे। लेकिन आज जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो ‘जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर ले जाने वालों को ही व्हीलचेयर पर पहुंचाने का काम कर दिया गया है।’’

इससे पहले आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में कहा कि 2017 से पहले सत्ता की बागडोर संभाल रहे लोगों ने सिर्फ दोहन किया, युवाओं के हाथों में कलम के की जगह कुछ लोगों ने कट्टा थमाया। उन्होंने कहा, लेकिन आज ‘‘समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे (तमंचे) से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं। हम अपने युवाओं को तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में एक वक्त आजगमढ़ को उसके ओज और तेज के जाना जाता था। मगर 2017 पहले जिनके पास सत्ता की बागडोर थी उन लोगों ने इसका केवल दोहन किया। हमारे युवाओं के हाथों में कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का काम किया।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं। हम अपने युवाओं तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं। उन्हें तकनीकी से जोड़कर स्किल्ड बना रहे हैं।’’

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, ‘‘पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने यहां आए थे, आज अगर वह सड़क मार्ग से यहां आएंगे तो इस जनपद को पहचान भी नहीं पाएंगे। आजगमढ़ पूरी तरह बदल चुका है।’’

इससे पहले संतकबीर नगर में आयोजित एक जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि प्रदेश के तमाम नगरों को 'स्‍मार्ट और सुरक्षित’ बनाने के लिए नगर निकायों में 'अच्‍छे लोगों' का चुना जाना जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्‍याशियों के जीतने से ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ेगा और विकास पांच गुनी रफ्तार से हो सकेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शहर ‘सेफ सिटी’ बन सकें, ‘स्मार्ट सिटी’ और ‘नॉलेज सिटी’ बन सकें, इसके लिए नगर निकायों में भी अच्छे लोगों का निर्वाचित होना आवश्यक है। (इन निकायों में) पूर्ण बहुमत से ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ेगा जो विकास को दोगुना नहीं, बल्कि तीन गुना और पांच गुना आगे बढ़ाएगा।’’

मुख्यमंत्री निकाय चुनावों के लिए भाजपा के अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, राज्य के कुछ हिस्सों में प्रतिदिन कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने मारे गए गैंगस्टर-राजनीतिज्ञ अतीक अहमद के गृह क्षेत्र प्रयागराज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

बलिया में आयोजित एक अन्य जनसभा में आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा, ‘‘2014 के पहले देश को शक की निगाह से देखा जाता था। दुनिया में भारत के प्रति धारणा बदली है। आज विश्व के लोगों को यकीन हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकटमोचक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे तो उनका संकट दूर होगा।’’

उन्होंने दावा किया है कि आज भारत बदल रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है।

उप्र में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान चार मई को और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें