खेल की खबरें | फीफा अंडर17 महिला विश्व कप 2022 के एलओसी ने कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंडर17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने यहां महिला फुटबॉल के विकास के लिए फीफा की मदद से कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया।

मुंबई, आठ मार्च अंडर17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने यहां महिला फुटबॉल के विकास के लिए फीफा की मदद से कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया।

इस ई-लाईसेंस कोर्स में उभरती हुई 21 कोचों को सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरह से प्रशिक्षित किया गया।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘यह कार्यक्रम कोच शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत को दर्शाता है जिसे महाराष्ट्र के अन्य जिलों में आगे बढ़ाया जाएगा। इसे महाराष्ट्र सरकार और पश्चिमी भारत फुटबॉल संघ (डब्ल्यूआईएफए) के साथ मिलकर पणे, ठाणे, नागपुर और कोल्हापुर में आयोजित किया जाएगा।’’

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 और एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप भारत 2022 के एलओसी की टूर्नामेंट निदेशक रोमा खन्ना ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि टूर्नामेंट की मेजबानी करने से स्थानीय समुदाय को लाभ हो सके और आज का कार्यक्रम एक नई शुरुआत का संकेत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जमीनी स्तर पर अधिक महिला कोचों की मौजूदगी से अधिक युवा लड़कियां और महिलाएं इस खेल से जुड़ेगी।’’

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा, ‘‘ पिछले वर्षों की तुलना में अब हर श्रेणी में अधिक महिला कोचों को देखना वास्तव में उत्साहजनक है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी बढ़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\