देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, ग्रामीण घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में एक ग्रामीण घायल हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 16 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में एक ग्रामीण घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने कठुआ जिले में हीरानगर के मनयारी मजरे के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

यह भी पढ़े | हांगकांग में एअर इंडिया, विस्तार की उड़ानों पर 30 अक्टूबर तक रोक, COVID-19 से संक्रमित यात्री पाये जाने पर लिया गया फैसला.

उन्होंने बताया कि इस गोलाबारी में मनयारी के रहने वाले रमेश चंद्र घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले दिन में पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर से लगती एलओसी के पास बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़े | Gujjar Mahapanchayat Tomorrow: राजस्‍थान के इन जिलों में गुर्जर महापंचायत के कारण 16 अक्‍टूबर की रात से ठप्प रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, नहीं चलेगा सोशल मीडिया.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक जेसीओ घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान इस महीने 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\