खेल की खबरें | लिटन दास की धैर्यपूर्ण पारी, बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में शनिवार को तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 98 रन पर आउट करके इस देश में सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इसके चार दिन बाद बांग्लादेश ने पहली नौ गेंद के अंदर तीन विकेट हासिल किये और न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 134 रन पर रोक दिया।
बांग्लादेश में शनिवार को तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 98 रन पर आउट करके इस देश में सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इसके चार दिन बाद बांग्लादेश ने पहली नौ गेंद के अंदर तीन विकेट हासिल किये और न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 134 रन पर रोक दिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से जिमी नीशाम ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 23 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने तीन जबकि मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए।
इसके जवाब में बांग्लादेश ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की और तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई। लिटन दास ने 36 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। अंतिम ओवरों में मेहदी हसन ने नाबाद 19 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)