जरुरी जानकारी | लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर कारोबार के पहले दिन 14 प्रतिशत लाभ के साथ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल एवं गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता कंपनी लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर कारोबार के पहले दिन 14 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर तेल एवं गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता कंपनी लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर कारोबार के पहले दिन 14 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
कंपनी का शेयर बीएसई में 136.60 रुपये पर बंद हुआ। यह निर्गम मूल्य 120 रुपये के मुकाबले 13.83 प्रतिशत अधिक है।
लिखिता का निर्गम 8.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 130.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 13.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 136.50 रुपये पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को पिछले महीने 9.51 गुना अभिदान मिला था।
हैदराबाद की लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश अवधि का समय बढ़ाया गया था और इसके निर्गम मूल्य को कम कर 116 से 120 रुपये प्रति शेयर किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)