देश की खबरें | कर्नाटक की तरह मप्र की जनता भी ‘भ्रष्ट’ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकारी कामों के ठेकों में कथित तौर पर 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने को लेकर शुक्रवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भी कर्नाटक की तरह ‘‘भ्रष्ट’’ भाजपा को सत्ता से हटाएगी।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकारी कामों के ठेकों में कथित तौर पर 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने को लेकर शुक्रवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भी कर्नाटक की तरह ‘‘भ्रष्ट’’ भाजपा को सत्ता से हटाएगी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश की ‘कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन’ ने पत्र लिखकर प्रशासन पर 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार थी। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार उससे भी एक कदम आगे है। यहां 50 प्रतिशत कमीशन की बात सामने आ रही है।’’

सोशल मीडिया मंच ट्विटर का नया नाम ‘एक्स’ हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कर्नाटक के लोगों ने भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाया, वैसे ही मध्य प्रदेश की जनता भी इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं