देश की खबरें | उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के कई भागों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि मुंबईवासियों को करीब सप्ताह भर से जारी बारिश के बाद धूप दिखाई दी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उत्तर भारत के कई भागों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि मुंबईवासियों को करीब सप्ताह भर से जारी बारिश के बाद धूप दिखाई दी।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने बुधवार को शिमला, सोलन तथा नजदीकी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर: बीजेपी नेता वसीम बारी और उनके पिता-भाई की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्‍या.

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश और बादल छाए रहने से पारे में गिरावट देखी गई।

शहर के मौसम संबंधित आंकड़े देने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से कुछ कम रहा।

यह भी पढ़े | फिल्म अभ‍िनेता जगदीप भोपाली का 81 साल की उम्र में न‍िधन: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में आने वाले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश और इसके बाद रविवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

उधर, शिमला के मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला, सोलन तथा नजदीकी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है।

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सर्वाधिक 82 मिलीमीटर बारिश सोलन में हुई, डलहौजी में 48, नहान में 40.7 जबकि शिमला में 22 मिमी बरसात हुई।

मौसम विभाग केंद्र का अनुमान है कि राज्य में 13 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई भागों और पश्चिम में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

इसके मुताबिक, राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी दर्ज की गई।

विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुदूरवर्ती स्थानों में भारी से काफी भारी बारिश की संभावना जताई है जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

इसी तरह, शुक्रवार और शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भागों में बारिश और आंधी की संभावना है।

इस बीच, मुंबई में करीब सप्ताह भर से जारी भारी बारिश के बाद बुधवार को सूरज चमकता दिखाई दिया।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और कोंकण तटीय क्षेत्र के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हुई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मुंबई उपनगर स्थित सांताक्रुज वेधशाला ने 58.3 मिलीमीटर जबकि दक्षिण मुबंई स्थित कोलाबा मौसम स्टेशन ने 58 मिमी बारिश दर्ज की।

वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश जबकि सुदूरवर्ती इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार , बीते चौबीस घंटे में बुधवार सुबह तक सबसे अधिक बारिश जयपुर में ,74 मिमी दर्ज की गयी।

इसी तरह भरतपुर के उच्छैन व रूपवास, उदयपुर के भींडर में क्रमश: 54 मिमी, 49 मिमी, व 45 मिमी बारिश हुई। वहीं प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 29 मिमी बारिश हुई। कई और जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\