देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के गुजरात में 1204 नए केस, 12 की मौत: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई और यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने से 3 कोरोना मरीजों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश.

दक्षिण दिल्ली, नयी दिल्ली, लोधी रोड, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हुई।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली, द्वारका, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नरेला, उत्तर दिल्ली, और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को तापमान और गिर सकता है।

अधिकारी ने कहा कि बारिश के कारण हवा में आर्द्रता बढ़ेगी जिससे अगले दो तीन दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई।

तेज हवाओं और बारिश के कारण इसमें सुधार की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\