Weather Update: गर्मी से बेहाल हुई दिल्ली, मंगलवार को बारिश के आसार

दिल्ली में मानसून के आगमन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और सोमवार को भी नगरवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं.

गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 12 जुलाई: दिल्ली में मानसून(Monsoon) के आगमन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और सोमवार को भी नगरवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 प्रतिशत थी.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश के आसार के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.

इस बीच, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हरियाणा के करनाल समेत दिल्ली के आस-पास के इलाकों में बारिश हुई. राजधानी में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिली. पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Sanju Samson IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर