देश की खबरें | झूठ कुछ समय तक सच को ढक सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहींः पटनायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि झूठ कुछ समय तक सच को ढक सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं।

भुवनेश्वर, 15 फरवरी ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि झूठ कुछ समय तक सच को ढक सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं।

पटनायक ने स्थानीय टेलीविजन चैनल नंदीघोष टीवी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

पटनायक ने कहा "झूठ कुछ समय के लिए सच को ढक सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं। इसलिए, मीडिया को सच्चाई का प्रकाश स्तंभ बनना चाहिए और दबावों व चुनौतियों के बावजूद आम आदमी की सफलताओं तथा दुश्वारियों को उजागर करना चाहिए।"

मौजूदा दौर में युवाओं के बीच सोशल मीडिया के काफी लोकप्रिय होने का उल्लेख करते हुए पटनायक ने कहा कि हमें गलत सूचना और फर्जी खबरें फैलाने को लेकर इसके दुरुपयोग के प्रति सावधान रहना चाहिए।

वर्ष 2000 से 2024 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने कहा कि मुख्यधारा के मीडिया को भी उभरती हुई प्रौद्योगिकी, विशेषकर कृत्रिम मेधा (एआई) के कारण चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार रहना चाहिए।

पटनायक ने कहा, " इसलिए, तथ्यों की जांच करने, बेजुबानों की आवाज बनने और हमारे महान देश के सामाजिक-लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने की जिम्मेदारी मुख्यधारा के मीडिया की है।"

निजी टेलीविजन चैनल 'नंदीघोष' के नाम का उल्लेख करते हुए पटनायक ने कहा कि इस शब्द का भगवान जगन्नाथ के लाखों भक्तों के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ को 'नंदीघोष' के नाम से जाना जाता है।

पटनायक ने कहा, "नंदीघोष टीवी लोगों की आवाज बनेगा और ओडिशा की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\