जरुरी जानकारी | एलआईसी म्यूचुअल फंड ने आईडीबीआई एमएफ की योजनाओं का विलय पूरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलआईसी म्यूचुअल फंड (एलआईसी एमएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने आईडीबीआई म्यूचुअल फंड की योजनाओं का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई एलआईसी म्यूचुअल फंड (एलआईसी एमएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने आईडीबीआई म्यूचुअल फंड की योजनाओं का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

एक बयान के अनुसार यह कदम देश में एक अग्रणी फंड हाउस के रूप में उभरने के एलआईसी एमएफ के लक्ष्य के अनुरूप है। इसके तहत उसे अपने उत्पाद की पेशकश को मजबूत करने, उसमें विविधता लाने और प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह विलय 29 जुलाई से प्रभावी है।

एलआईसी एमएफ के पास जून 2023 तक 18,400 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन संपत्त थह, जबकि आईडीबीआई एमएफ के पास 3,650 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन संपत्ति थी।

विलय पूरा होने के साथ आईडीबीआई एमएफ की 20 योजनाओं में से 10 को एलआईसी एमएफ की समान योजनाओं के साथ मिला दिया जाएगा। बाकी 10 योजनाओं को एलआईसी एमएफ आगे बढ़ाएगी। ऐसे में उसकी कुल योजनाओं की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी।

एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी एस रामकृष्णन ने कहा, ''इस संयुक्त ताकत की मदद से हमें परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग में उभरते अवसरों का फायदा उठाने में मदद मिलेगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\