विदेश की खबरें | इजराइल के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद लीबिया की विदेश मंत्री निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शीर्ष इजराइली राजनयिक और मंगौश के बीच मुलाकात को लेकर लीबिया की सड़कों पर प्रदर्शन किये गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शीर्ष इजराइली राजनयिक और मंगौश के बीच मुलाकात को लेकर लीबिया की सड़कों पर प्रदर्शन किये गए।

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में राष्ट्रीय एकता सरकार का नेतृत्व करने वाले दबीबा ने मंगौश और इजराइली नेता के बीच मुलाकात की जांच का आदेश दिया है।

इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन और मंगौश ने पिछले सप्ताह रोम में मुलाकात की थी। कोहेन ने कहा कि उन्होंने लीबिया के पूर्व यहूदी समुदाय की धरोहर को संरक्षित करने के महत्व पर चर्चा की, जिसमें उपासना स्थलों और कब्रिस्तानों की मरम्मत भी शामिल है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत में मानवीय मुद्दों, कृषि और जल प्रबंधन के लिए संभावित इजराइली सहायता पर भी चर्चा हुई।

इस बीच, लीबिया के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए इसे "इटली के विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान बिना तैयारी के एक अनौपचारिक बैठक" बताया।

उसने एक बयान में कहा कि कोहेन के साथ मंगौश की मुलाकात में "कोई बातचीत, समझौता या परामर्श" शामिल नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\