देश की खबरें | जिक्र घोड़े का करते हैं, खरीदते हाथी हैं : पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि 'घोड़े का जिक्र करने वाले राज्य में हाथी खरीदते हैं।'

जियो

जयपुर, 16 जून कांग्रेस के कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि 'घोड़े का जिक्र करने वाले राज्य में हाथी खरीदते हैं।'

पूनियां ने राज्य में दो बार बसपा के विधायकों को कांग्रेस में शामिल किए जाने की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ' वे लोग हम पर ‘होर्स ट्रेडिंग’ (खरीद फरोख्त) का आरोप लगाते हैं जिन्होंने दो बार राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के सारे विधायक खरीद कर ‘एलिफ़ेंट ट्रेडिंग’ की है।'

यह भी पढ़े | भारत चीन हिंसक झड़प: भारतीय सेना ने की पुष्टि, 20 भारतीय जवान शहीद होने के साथ ही 17 हुए है जख्मी: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह विधायकों को प्रलोभन दे रही है। इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो व विशेष कार्यबल एसओजी में भी की गयी है।

पूनियां ने कहा, 'ना कोई खरीद रहा है और ना कोई बिक रहा है।'

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान शहीद, चीनी पक्ष में 40 से ज्यादा हुए हताहत- रिपोर्ट्स.

उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत जनता को भरमाने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि 1993 में भैरो सिंह शेखावत की सरकार बनने से रोकने और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हरियाणा से पार्टी के एक नेता चार्टर विमान से पैसे लेकर आए थे। अशोक गहलोत उस वक्त केंद्रीय मंत्री थे।

उन्होंने कहा, ' सारा राज्य जानता है कि 1996 में अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका गए शेखावत के पीछे षड्यंत्र कर उनकी सरकार गिराने की कोशिश हुई। शेखावत को इलाज बीच में छोड़ कर वापस आना पड़ा था। उस वक्त विधायकों को पैसों की पेशकश हुई। गहलोत उस वक्त प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट