खेल की खबरें | श्रृंखला से सीखा सबक, भारत को कभी कमतर नहीं आंकना : लैगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फिटनेस समस्याओं से जूझती अनुभवहीन भारतीय टीम से टेस्ट श्रृंखला हारने से स्तब्ध आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार के कहा कि उन्होंने इस झटके से बड़ा सबक सीखा है कि भारतीय टीम को कभी भी कमतर नहीं आंकना है ।

ब्रिसबेन, 19 जनवरी फिटनेस समस्याओं से जूझती अनुभवहीन भारतीय टीम से टेस्ट श्रृंखला हारने से स्तब्ध आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार के कहा कि उन्होंने इस झटके से बड़ा सबक सीखा है कि भारतीय टीम को कभी भी कमतर नहीं आंकना है ।

भारत ने चौथे टेस्ट के साथ श्रृंखला 2 . 1 से जीती ।

लैंगर ने चैनल सेवन से कहा ,‘‘यह बेहतरीन टेस्ट श्रृंखला थी । आखिर में एक हारता है और एक जीतता है । आज टेस्ट क्रिकेट जीता । हमें यह हार लंबे समय तक खलेगी । भारत को पूरा श्रेय जाता है ।हमने इससे सबक सीखा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहली बात कि कभी किसी चीज को हलके में नहीं लेना और दूसरा यह कि भारतीयों को कभी कमतर नहीं आंकना । भारत की आबादी डेढ अरब है और अगर आप उसकी अंतिम एकादश में है तो वाकई काफी उम्दा और मजबूत खिलाड़ी होंगे ।’’

लैंगर ने कहा कि एडीलेड में 36 रन पर आउट होने के बाद भारत की वापसी शानदार थी , खासकर जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम की जितनी तारीफ की जाये, कम है । पहले मैच में तीन दिन में हारने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और शानदार वापसी की । हमें बड़ा सबक मिला है और अब कभी भारत को हलके में नहीं लेंगे ।’’

जीत के सूत्रधारों में शामिल ऋषभ पंत की 89 रन की नाबाद पारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘वह शानदार पारी थी । मुझे हेडिंग्ले में बेन स्टोक्स की पारी याद आ गई।वह बेखौफ होकर खेला और उसकी पारी अविश्वसनीय रही । शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू