खेल की खबरें | लियोन ने मोटेरा की पिच के आलोचकों पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन मोटेरा की पिच को लेकर चल रही हायतौबा से हैरान हैं और उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जब गेंद स्पिन लेने लगती है तो सभी रोना शुरू कर देते हैं जबकि तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर टीमों के कम स्कोर पर आउट होने पर कोई कुछ नहीं बोलता।

मेलबर्न, 28 फरवरी आस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन मोटेरा की पिच को लेकर चल रही हायतौबा से हैरान हैं और उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जब गेंद स्पिन लेने लगती है तो सभी रोना शुरू कर देते हैं जबकि तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर टीमों के कम स्कोर पर आउट होने पर कोई कुछ नहीं बोलता।

इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में 10 विकेट की हार के दौरान दोनों पारियों में 112 और 81 रन पर आउट होने के बाद मोटेरा की पिच को कुछ लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है जिसमें पूर्व कप्तान माइकल वॉन, एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक भी शामिल हैं।

लियोन ने हालांकि क्यूरेटर की सराहना की है।

‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ ने लियोन के हवाले से लिखा, ‘‘हम दुनिया भर में तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर खेलते हैं और 47, 60 रन पर आउट हो जाते हैं। कोई (पिच के बारे में) कुछ नहीं कहता। लेकिन जैसे की यह स्पिन लेना शुरू कर देती है, दुनिया भर में ऐसा लगता है कि सभी ने रोना शुरू कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह समझ नहीं आता। मुझे इसमें (पिच में) कोई दिक्कत नहीं लगी, यह रोमांचक थी।’’

पिच क्यूरेटर से महानतम आफ स्पिनरों में से एक का सफर तय करने वाले लियोन ने कहा कि वह अहमदाबाद के क्यूरेटर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में लाना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी रात इसे देख रहा था। यह बेहद शानदार था। मैं उस क्यूरेटर को एससीजी में लाने के बारे सोच रहा हूं।’’

भारत दिन-रात्रि के टेस्ट में जहां तीन स्पिनरों के साथ उतरा वहीं इंग्लैंड ने अपनी एकादश में सिर्फ एक स्पिनर जैक लीच को जगह दी।

लियोन ने कहा, ‘‘इस टेस्ट मैच के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यह थी कि इंग्लैंड चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। मेरे लिए यही काफी है। मुझे कुछ और कहने की जरूरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\