देश की खबरें | पहलगाम हमले के खिलाफ वाम दलों ने कोलकाता में मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा ने कोलकाता में शुक्रवार को एक रैली का आयोजन किया।

कोलकाता, 25 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा ने कोलकाता में शुक्रवार को एक रैली का आयोजन किया।

रैली में माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम, पूर्व मंत्री सूर्यकांत मिश्रा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यह रैली कोलकाता के एस्प्लेनेड से शुरू हुई और शहर के मध्य भाग में स्थित सियालदह स्टेशन के पास समाप्त हुई।

वामपंथी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर इस हमले की निंदा की।

पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए।

रैली में ‘‘सांप्रदायिकता और विभाजनकारी राजनीति’’ का भी विरोध किया गया।

माकपा ने कहा कि वह आतंकवाद से निपटने के लिए केंद्र सरकार की हर कार्रवाई का समर्थन करेगी। साथ ही यह भी कहा कि ‘‘कोई उग्र राष्ट्रवाद नहीं होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\