विदेश की खबरें | लेबनान ने हमास को अपने क्षेत्रों से कोई हमला न करने की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान के शीर्ष सैन्य निकाय ‘हायर डिफेंस काउंसिल’ की यह चेतावनी कई लेबनानी और फलस्तीनियों को लेबनान से उत्तरी इज़राइल में रॉकेट दागने के संदेह में हिरासत में लिए जाने के कुछ सप्ताह बाद आई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनान के शीर्ष सैन्य निकाय ‘हायर डिफेंस काउंसिल’ की यह चेतावनी कई लेबनानी और फलस्तीनियों को लेबनान से उत्तरी इज़राइल में रॉकेट दागने के संदेह में हिरासत में लिए जाने के कुछ सप्ताह बाद आई है।

काउंसिल ने कहा, ‘‘हमास और अन्य गुटों को राष्ट्रीय स्थिरता को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेबनान के क्षेत्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।’’

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अल-मुस्तफा द्वारा पढ़े गए एक बयान के अनुसार, ‘‘लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले किसी भी कृत्य को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सबसे कठोर उपाय किए जाएंगे।’’

हमास ने अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अक्टूबर 2023 में इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से, फलस्तीनी आतंकवादी समूह ने लेबनान से इजराइल पर कई हमले किये हैं, जहां इसकी सशस्त्र उपस्थिति है। इसके बाद से इजराइल ने हवाई हमले किए जिसमें बेरूत में हमास के एक शीर्ष सैन्य प्रमुख सालेह अउरी सहित हमास के विभिन्न अधिकारी मारे गए।

लेबनानी अधिकारी पूरे देश में अपना अधिकार स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, मुख्य रूप से इजराइल की सीमा के पास दक्षिण में 14 महीने के इजराइल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद जो नवंबर के अंत में अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ था।

अधिकारियों ने पिछले महीने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें कई फलस्तीनी भी शामिल थे, जो कथित तौर पर मार्च के अंत में दो अलग-अलग हमलों में इजराइल की ओर रॉकेट दागने में शामिल थे। रॉकेट दागे जाने के कारण लेबनान के कुछ हिस्सों पर इजराइल के हवाई हमले शुरू हो गए थे।

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने तब इस बात से इनकार किया कि रॉकेट दागने में उसका हाथ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\