विदेश की खबरें | लेबनान : फलस्तीनियों के शिविर में तीसरे दिन भी संघर्ष जारी, मृतकों की संख्या छह हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन-अल-हिलवेह शिविर में हुई झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, लेकिन कुछ खबरों में यह संख्या और अधिक बताई गई है। कर्नल फदी अबू ईद ने बताया कि शिविर के बाहर तैनात दो सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन-अल-हिलवेह शिविर में हुई झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, लेकिन कुछ खबरों में यह संख्या और अधिक बताई गई है। कर्नल फदी अबू ईद ने बताया कि शिविर के बाहर तैनात दो सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

शिविर के संचालन निकाय के तौर पर काम करने वाली समिति के सदस्य अदनान रिफाई ने कहा कि लेबनानी पक्षकारों और कुछ फलस्तीनी धड़ों ने संघर्ष विराम की कोशिश की, इसके बावजूद ‘‘अबतक शिविर में गोलाबारी नहीं रुकी है।’’

शिविर के बाहर बनी जांच चौकी पर लेबनानी सेना के जवान तैनात हैं, लेकिन वे शिविर में दाखिल नहीं हुए हैं। शिविर पर फलस्तीनी धड़ों का नियंत्रण है।

एक अन्य फलस्तीनी ने बताया कि झड़प रविवार को तब शुरू हुई, जब इस्लामी चरमपंथियों ने फतेह समूह से संबंध रखने वाले फलस्तीनी सेना के जनरल अबू अशरफ अल अरमौशी एवं उनके साथ मौजूद तीन लोगों हत्या कर दी गई थी। ये हत्याएं उस वक्त हुई थीं, जब वे पार्किंग में टहल रहे थे।

अज्ञात बंदूकधारी ने शनिवार को चरमपंथी महमूद खलील की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन गोली लगने से उसके एक साथी की मौत हो गई।

बाद में रविवार को फलस्तीनी धड़ों ने संयुक्त बयान में कहा कि लेबनानी शिया अमल आंदोलन और चरमपंथी हिजबुल्लाह समूह की मध्यस्थता में सैडन शहर में हुई बैठक में संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है, लेकिन यह कायम नहीं रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी