देश की खबरें | भाजपा-संघ का साथ छोड़ तेजस्वी को आशीर्वाद दें नीतीश: दिग्विजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साथ छोड़कर राजद नेता तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साथ छोड़कर राजद नेता तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देना चाहिए।

उन्होंने नीतीश से यह भी कहा कि वह समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकजुट करने में मदद करें क्योंकि ऐसा करना ही महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच कानपुर के छात्र और उसके साथियों ने बनाया एयर प्यूरीफायर रोबोट.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘ भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं वह पेड़ सूख जाता है लेकिन वे खुद पनपती जाती हैं। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है, आंदोलनों मे जेल गए है। भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस “अमरबेल” रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।’’

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से यह अपील भी की, ‘‘नितीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए, संघ द्वारा अंग्रेजों की पनपाई “फूट डालो और राज करो” की नीति ना पनपने दें। विचार ज़रूर करें।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020: दिल्ली सरकार ने दिवाली में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खोया और मावा की बिक्री पर शुरू किया विशेष अभियान.

सिंह ने कहा, ‘‘यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी। आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं, वहीं आ जाइए। आपको याद दिलाना चाहूंग, जनता पार्टी संघ की दोहरी सदस्यता के आधार पर ही टूटी थी। भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए।’’

उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है।

भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरा है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\