देश की खबरें | पार्टी बैठक में शामिल होने के लिए घरों से निकलने से रोका गया नेताओं को :पीडीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीडीपी ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के अनेक नेताओं को यहां पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए उनके घरों से नहीं निकलने दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, तीन सितंबर पीडीपी ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के अनेक नेताओं को यहां पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए उनके घरों से नहीं निकलने दिया।

पीडीपी के प्रवक्ता सुहेल बुखारी ने कहा, ‘‘पीडीपी महासचिव गुलाम नबी लोन हांजुरा ने आज पीडीपी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी लेकिन अधिकारियों ने नेताओं को उनके घरों से निकलने नहीं दिया जो अब भी अवैध हिरासत में हैं।’’

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

बुखारी ने कहा कि इससे ये दावे खोखले साबित हो जाते हैं कि नेताओं को केंद्रशासित प्रदेश में आजादी मिली हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘झूठ सामने आ गया है। यह साबित हो जाता है कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय जैसी संस्थाओं के सामने झूठ बोला।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

इस बीच माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने पीडीपी नेताओं को पार्टी बैठक के लिए घरों से निकलने नहीं देने की पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के भाजपा सरकार के खोखले दावे उजागर हो गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड