विदेश की खबरें | श्रीलंका, नेपाल के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा देश का नेतृत्व करने में सफल रहने कामना की।

कोलंबो/काठमांडू, 17 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा देश का नेतृत्व करने में सफल रहने कामना की।

राजपक्षे ने ट्वीट किया, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। अच्छा स्वास्थ्य और शक्ति इस कठिन समय से निकलने में आपका साथ दे।”

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी मोदी को शुभकामनाएं दीं।

महिंदा ने ट्वीट किया, “मेरे अच्छे दोस्त, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं, क्योंकि आप अपने जीवन के एक और वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। मैं आपके लिये शक्ति, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं क्योंकि आप इस कठिन समय से भारत को आगे ले जा रहे हैं।”

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने भी मोदी को शुभकामनाएं दीं।

देउबा ने ट्वीट किया, “नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह आपके लिये अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लाए।”

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में मदद करें। पार्टी चाहती है कि शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हों।

मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। बाद में वह भाजपा से जुड़े।

वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीता।

मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा 20 दिवसीय अभियान के तहत अन्य कल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन के अलावा 14 करोड़ से अधिक राशन किट वितरित करेगी और रक्तदान शिविर भी लगाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू