देश की खबरें | एलडीएफ,यूडीएफ ने वायनाड पुनर्वास के लिए केंद्र की ऋण शर्तों की आलोचना की, भाजपा का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायनाड पुनर्वास के लिए केंद्र द्वारा 529.50 करोड़ रुपये के सशर्त ऋण ने केरल की राजनीति में उबाल ला दिया है और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) तथा विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा(यूडीएफ) ने शर्तों की आलोचना की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि दी गई राशि ‘‘वास्तव में अनुदान’’ है।

तिरुवनंतपुरम/त्रिशूर, 15 फरवरी वायनाड पुनर्वास के लिए केंद्र द्वारा 529.50 करोड़ रुपये के सशर्त ऋण ने केरल की राजनीति में उबाल ला दिया है और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) तथा विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा(यूडीएफ) ने शर्तों की आलोचना की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि दी गई राशि ‘‘वास्तव में अनुदान’’ है।

केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने शनिवार को कहा कि वायनाड पुनर्वास के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत 529.50 करोड़ रुपये के ऋण में ऐसी शर्तें हैं जो ‘‘भयावह’’ और ‘‘भद्दा मजाक’’ हैं।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने एक दिन पहले इन शर्तों, खास तौर पर 31 मार्च तक पूरी राशि का उपयोग करने की शर्त को ‘‘अव्यावहारिक’’ बताया था।

केरल की वामपंथी सरकार और विपक्षी यूडीएफ पर पलटवार करते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि यह 50 साल का ब्याज मुक्त ऋण है ‘‘जो वास्तव में अनुदान है’’।

उन्होंने यह भी कहा कि पिनराई विजयन सरकार तथा यूडीएफ को 50 साल बाद राशि चुकाने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पांच साल बाद इसकी जिम्मेदारी ‘‘यहां राष्ट्रीय पार्टी पर आ जाएगी’’ जो स्पष्ट रूप से भाजपा की ओर इशारा है।

तिरुवनंतपुरम में सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘इस मुद्दे पर चुप्पी साध लेने और राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय’’, सरकार को पिछले साल जुलाई में वायनाड में हुए भूस्खलन के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राशि का उपयोग करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि सभी मिलकर 31 मार्च की समयसीमा को बढ़ाकर अप्रैल या मई करने की मांग कर सकते हैं और उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस तरह के अनुरोध पर विचार करेगी।

इससे पहले दिन में, मंत्री राजन ने कहा कि ऋण से जुड़ी शर्तें दर्शाती हैं कि वायनाड और केरल में भूस्खलन पीड़ितों के प्रति केंद्र सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

त्रिशूर में राजन ने संवाददाताओं से कहा कि केरल को बिना शर्त वित्तीय सहायता देने के बजाय केंद्र ने केवल कड़ी शर्तों के साथ ऋण दिया जिसमें 31 मार्च तक पूरी राशि का उपयोग करना भी शामिल है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ऋण की शर्तें भयावह हैं। राज्य को अगले 45 दिन के भीतर यानी 31 मार्च तक पूरी राशि का उपयोग करने का निर्देश देना एक भद्दा मजाक है।’’

इस बीच, वायनाड में एक टीवी चैनल से बात करते हुए आपदा प्रभावितों में से कुछ ने कहा कि वे इस घटनाक्रम से हताश हैं और कहा कि केंद्र और राज्य उन्हें गेंद की तरह एक पाले से दूसरे पाले में फेंक रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री यहां आए और पुनर्वास कार्य के लिए हरसंभव मदद का वादा किया तो हमें बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य को केवल ऋण दिया है। हमारे पास विरोध प्रदर्शन और आंदोलन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह गया है।’’

शुक्रवार को, राज्य के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल ने 31 मार्च तक राशि का उपयोग करने की शर्त को ‘‘अव्यावहारिक’’ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\