देश की खबरें | लॉकडाउन के दौरान वकीलों ने शुरू किये अपने रुचि के काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात नवंबर अदालतों में आमतौर पर जिरह करने वाले कई युवा वकीलों ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपनी उद्यमिता और व्यावसायिक कौशल के विभिन्न आयाम तलाशते हुए ऑनलाइन माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने से लेकर घर पर रसोई सेवा जैसे अनेक काम शुरू किये।

यह भी पढ़े | MP Bypoll Results 2020: मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों से पहले तेज हुई जुबानी जंग, CM शिवराज सिंह चौहान बोले- कमलनाथ ने राजनीति को किया गंदा.

देशभर की अदालतों के बंद होने से वकीलों के पास समय की कमी नहीं थी और उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाते हुए वकालत के साथ-साथ अपनी रुचि और ‘हॉबी’ से संबंधित काम किया।

संवैधानिक कानून और लाइसेंसिंग के विशेषज्ञ 29 वर्षीय अंकित मल्होत्रा का कहना है कि महामारी के कारण कानूनी मामलों की संख्या बेहद कम हो गई थी।

यह भी पढ़े | Toilet Water in ‘Pani Puri’: कोल्हापुर में टॉयलेट का पानी मिलाकर ‘पानी पूरी’ बेच रहा था वेंडर, वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने स्टाल को तोडा -Watch Video.

‘बैग ऑफ हर्ब्स’ नामक स्टार्टअप शुरू करने वाले मल्होत्रा ने कहा, “इससे मेरे पास बहुत समय बच रहा था और इस दौरान मुझे खाने लायक बीज जैसे सुपरफूड, मसाले और औषधीय गुणों वाली वनस्पति बेचने का विचार आया जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य को अन्य प्रकार के लाभ होते हैं।”

मार्च के अंत में लागू हुए लॉकडाउन के दौरान अदालतों में केवल आवश्यक मामलों की ही सुनवाई हो रही थी।

मल्होत्रा ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान मैंने शुरुआत में अपने माता पिता की उनके काम में सहायता की। इस दौरान मैं ऐसे विक्रेताओं के संपर्क में आया जो औषधीय गुणों वाली वनस्पति और मसाले बेचते थे। मैंने पोषक तत्वों वाले भोजन पकाने की अपनी रुचि को आगे बढ़ाने का फैसला किया।”

उन्होंने कहा, “मैंने ‘बैग ऑफ हर्ब्स’ नामक स्टार्टअप शुरू किया जिसके तहत हम ऐसे मसाले आदि बेचते हैं जिनमें पोषक तत्व हैं और वह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही उनका स्वाद भी अच्छा है।”

कारपोरेट वकील महिमा अहलूवालिया सिन्हा और यशिता डालमिया ने गुरुग्राम और दिल्ली में ‘होम किचन’ शुरू किया।

पिछले 12 साल से कानून के पेशे में पहचान बना चुकी सिन्हा ने ‘अस्सी तुस्सी भालो आछी’ नामक होम किचन शुरू किया जो बंगाली और पंजाबी खाना उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने वकालत का पेशा छोड़ा नहीं है और ऐसा करने का उनका इरादा भी नहीं है।

दिल्ली में रहने वाली डालमिया एक विमानन केटरिंग कंपनी के साथ काम करती हैं और पिछले आठ साल से वकालत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने यहां सिविल लाइन्स में ‘यशिता किचन’ की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\