देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हापुड़ के न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के संबंध में शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं किए जाने के विरोध में उच्च न्यायालय विधिज्ञ संघ (हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) ने शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया।

प्रयागराज, 14 सितंबर हापुड़ के न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के संबंध में शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं किए जाने के विरोध में उच्च न्यायालय विधिज्ञ संघ (हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) ने शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रेस) अमरेंदु सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

इससे पूर्व, मंगलवार को राज्य विधिज्ञ परिषद (बार काउंसिल) ने 13 और 14 सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था।

प्रयागराज के जनपद न्यायालय, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, ऋण वसूली अधिकरण, कंपनी लॉ अधिकरण, राजस्व परिषद की अदालत से जुड़े अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

- राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\