देश की खबरें | विधि आयोग ने यूसीसी मुद्दे पर फर्जी व्हाट्सऐप संदेशों, कॉल के प्रति लोगों को सावधान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उसके नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी व्हाट्सएप संदेशों और फोन कॉल के प्रति शुक्रवार को लोगों को आगाह किया।

नयी दिल्ली, सात जुलाई विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उसके नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी व्हाट्सएप संदेशों और फोन कॉल के प्रति शुक्रवार को लोगों को आगाह किया।

आयोग ने लोगों से ‘सावधानी बरतने’ और सटीक जानकारी के लिए इसकी वेबसाइट सहित आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया।

आयोग ने अपने अस्वीकरण में यूसीसी से संबंधित प्रसारित किए जा रहे "कुछ व्हाट्सएप टेक्स्ट, कॉल और संदेशों" का उल्लेख किया।

इसने कहा है, ‘‘यह संज्ञान में आया है कि लोगों के बीच कुछ फोन नंबर घूम रहे हैं, जिन्हें गलत तरीके से भारत के विधि आयोग के साथ जोड़ा जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि विधि आयोग का इन सामग्रियों, कॉल या संदेशों से कोई लेना-देना नहीं है, और यह (आयोग) इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता या समर्थन नहीं करता है।’’

विधि आयोग ने कहा कि वह अपनी वेबसाइट और पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सहित आधिकारिक स्रोतों के माध्यम से सूचना संप्रेषित करता है।

इसमें कहा गया है, "इस संबंध में जारी सार्वजनिक नोटिस (यूसीसी पर विचार मांगने) तक पहुंचने के लिए व्यक्तियों को भारत के विधि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।"

आयोग को 14 जून को जारी सार्वजनिक नोटिस पर हाल ही में 19 लाख प्रतिक्रियाएं मिली थीं। लोग 13 जुलाई तक अपनी प्रतिक्रियाएं भेज सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट