ताजा खबरें | पिछले साल सर्वाधिक 26 लाख से ज्यादा लोक शिकायतों का निवारण किया गया: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले साल सीपीग्राम्स पोर्टल पर अब तक की सर्वाधिक 26 लाख से अधिक लोक शिकायतों का निवारण किया गया।

नयी दिल्ली, 19 मार्च केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले साल सीपीग्राम्स पोर्टल पर अब तक की सर्वाधिक 26 लाख से अधिक लोक शिकायतों का निवारण किया गया।

केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) नागरिकों को ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने की अनुमति देती है।

उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘सीपीग्राम्स के माध्यम से समय पर, सार्थक और सुलभ तरीके से जन शिकायतों के प्रभावी निवारण को सरकार में सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।’’

सिंह ने कहा कि 2019-2024 की अवधि में 1.15 करोड़ लोक शिकायतों का निवारण किया गया। मंत्री ने कहा, ‘‘जनवरी से दिसंबर, 2024 तक सीपीग्राम्स पोर्टल पर अब तक की सबसे अधिक 26,45,869 शिकायतों का निवारण किया गया है।’’

सीपीग्राम्स पर कुल 1,03,675 शिकायत निवारण अधिकारी चिह्नित किए गए हैं।

सिंह ने कहा कि सरकार ने 24 अगस्त, 2024 को शिकायत निवारण के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे शिकायत निवारण की समयसीमा घटकर 21 दिन रह गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now