देश की खबरें | पिछले वर्ष में 351 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया : सोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बुधवार को ब्यूरो के 2020 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा जिन कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए उनमें राजस्व, पुलिस, पंचायत, ऊर्जा, स्वायत्त शासन विभाग एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बुधवार को ब्यूरो के 2020 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा जिन कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए उनमें राजस्व, पुलिस, पंचायत, ऊर्जा, स्वायत्त शासन विभाग एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सोनी ने कहा कि 2020 में ब्यूरो ने एक आईएएस अधिकारी, एक आईपीएस अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के तीन अधिकारियों और राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के चार अधिकारियों सहित कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

सोनी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिश्वत मांगने के 60 मामले दर्ज किए गए। आधिकारिक पदों के दुरूपयोग के लिये 34 और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के 16 मामले दर्ज किए गए।

सोनी ने बताया कि परिवहन विभाग, अजमेर के एम डी विश्वविद्यालय, कोटा के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में संगठित अपराध के खिलाफ पिछले वर्ष कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा केन्द्र सरकार के 18 अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

सोनी ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इंद्र सिंह राव (पूर्व बारां कलेक्टर), भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी लक्ष्मण सिंह गौड (पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक भरतपुर) के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\