खेल की खबरें | गत विश्व चैंपियन को हराकर अंतिम पंघाल क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने क्वालीफिकेशन दौर में बुधवार को यहां अमेरिका की मौजूदा विश्व चैंपियन ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीद जताई जबकि अन्य भारतीय दावेदारों को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

बेलग्रेड (सर्बिया), 20 सितंबर भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने क्वालीफिकेशन दौर में बुधवार को यहां अमेरिका की मौजूदा विश्व चैंपियन ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीद जताई जबकि अन्य भारतीय दावेदारों को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

पंघाल महिला 53 किग्रा वर्ग के पहले दौर के इस मुकाबले में एक समय 0-2 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने इसके बाद जबरदस्त वापसी करके 3-2 से जीत दर्ज की।

अमेरिकी पहलवान शुरू में ही हावी हो गई थी। उन्होंने पंघाल के दाएं पांव को पकड़कर भारतीय पहलवान को नीचे गिराकर दो अंक हासिल किए। इसके बाद भारत की 19 वर्षीय पहलवान का रक्षण हालांकि काफी मजबूत था और उन्होंने इस तरह के दो अन्य प्रयासों को नाकाम करके पहले पीरियड में आगे कोई अंक नहीं गंवाया ।

पंघाल ने इसके बाद भी अपना मजबूत रक्षण बरकरार रखा और पैरिश को किसी तरह से हमला नहीं करने दिया। भारतीय पहलवान ने इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी का बायां पांव पकड़ कर उन्हें नीचे गिराया और दो अंक हासिल करके मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

पैरिश ने इसके बाद निष्क्रिय बने रहने के लिए एक अंक गंवाया। पंघाल ने अपनी इस मामूली बढ़त को आखिर तक बरकरार रखा और जीत हासिल की।

पंघाल ने अगले दौर में पोलैंड की रोकसाना मार्ता जेसिना को सिर्फ एक मिनट और 38 सेकेंड में तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

हालांकि मनीषा (62 किग्रा), प्रियंका (68 किग्रा) और ज्योति ब्रेवाल (72 किग्रा) को हार का सामना करना है और अब टूर्नामेंट में इनकी उम्मीदें इन्हें हराने वाले खिलाड़ियों के नतीजे पर निर्भर करेंगी।

भारत के सभी 10 पुरुष फ्री स्टाइल पहलवान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वे ओलंपिक कोटा हासिल करने या गैर ओलंपिक वर्गों में पदक जीतने में नाकाम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी