देश की खबरें | पिछले 8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं और ‘‘इस दौरान हमारा संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण।’’

नयी दिल्ली, 30 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं और ‘‘इस दौरान हमारा संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण।’’

उन्होंने ट्विटर पर नमो ऐप का एक लिंक साझा किया जो भाजपा नीत सरकार के ‘8 साल के शासन’ को नवोन्मेषी तरीकों- क्विज, शब्द सर्च, तस्वीरों का पता लगाना आदि के माध्यम से दिखाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं। इस दौरान हमारा संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण। नमो ऐप के ‘विकास यात्रा’ सेक्शन से आप प्रगति की इस पूरी यात्रा का अनुभव करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नमो ऐप पर ‘8 साल सेवा के’ से जुड़ा एक दिलचस्प सेक्शन है। इसमें आप क्विज, शब्द खोज, तस्वीरों को पता लगाना जैसे कई इनोवेटिव तरीके से देश की विकास यात्रा से जुड़ सकते हैं। मेरा आप सभी से, विशेषकर अपने युवा साथियों से अनुरोध है कि वे इसे एक बार जरूर देखें।’’

मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार 26 मई, 2014 को शपथ ली थी। दूसरे कार्यकाल के लिए उन्होंने 30 मई, 2019 को शपथ ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी