देश की खबरें | बारामूला में मारे गया लश्कर आतंकवादी पाकिस्तानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादी संभवत पाकिस्तानी नागरिक था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 22 अगस्त जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादी संभवत पाकिस्तानी नागरिक था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के क्रीरी में चक-ए-सालूसा इलाके में सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः मेडचल मलकाजगिरि जिले में एयरफोर्स अकैडमी के पास केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी सुनिश्चित होने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी का शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Under Construction Flyover Collapses In Gurugram: गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हालांकि, मारे गए आतंकवादी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परंतु भरोसेमंद सूत्रों ने संकेत दिया है कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तान नगारिक अनीस उर्फ छोटू सुल्तान है और वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि डीएनए नमूना लेने सहित सभी चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मारे गए आतंकवादी को दफना दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी