देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का भंडाफोड़, आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 जनवरी सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के इस जिले के चंधारा पंपोर गांव के अवंतीपुरा इलाके के एक घर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने आज तड़के तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान एक गोशाला में आतंकवादियों का ठिकाना मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लश्कर के एक आतंकवादी के सहयोगी आदिल अहमद शाह को गिरफ्तार किया गया है। वह चंधारा पंपोर का निवासी है।

अधिकारी ने कहा कि ठिकाने से अपराध में होने वाली सामग्री तथा गोला-बारूद का जखीरा मिला है, जिसमें एके-47 राइफल के 26 कारतूस शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू