देश की खबरें | बिहार, मप्र, उप्र, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान में जन्म पंजीकरण में बड़ा लैंगिक अंतर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के महापंजीयक (आरजीआई) द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के अनुसार बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में 2020 में लड़कियों की तुलना में लड़कों के जन्म के पंजीकरण में बहुत अधिक अंतर दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, तीन मई भारत के महापंजीयक (आरजीआई) द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के अनुसार बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में 2020 में लड़कियों की तुलना में लड़कों के जन्म के पंजीकरण में बहुत अधिक अंतर दर्ज किया गया।

पंजीकृत जन्म के लैंगिक वर्गीकरण से पता चलता है कि उक्त वर्ष में जन्म के बाद पंजीकृत की गई लड़कियों की संख्या पंजीकृत किये गये लड़कों से लगभग 4 प्रतिशत कम है।

आरजीआई की रिपोर्ट 'वर्ष 2020 के लिए नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित महत्वपूर्ण सांख्यिकी’ में कहा गया है कि भारत में 2020 में कुल 2,42,22,444 बच्चों के जन्म पंजीकृत किए गए, जिनमें से 1,25,96,700 (52 फीसदी) लड़के और 1,16,24,933 (48 फीसदी) लड़कियां हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जन्म पंजीकरण के मामले में यह अंतर बहुत अधिक है।

वहीं, आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 में बिहार में प्रति लाख जनसंख्या में 1600.8 लड़कों के जन्म की तुलना में 1443.8 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया।

वहीं, मध्य प्रदेश में 2020 में प्रति लाख जनसंख्या में 867.7 लड़कों के जन्म की तुलना में 785.9 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया। गुजरात में 577.8 लड़कों के जन्म की तुलना में 525.4 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया। हरियाणा में 309.7 लड़कों के जन्म की तुलना में 282.1 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया।

झारखंड में 339.2 लड़कों के जन्म की तुलना में 309.2 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया और महाराष्ट्र में 895 लड़कों के जन्म की तुलना में 817 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया।

उत्तर प्रदेश में 2524.0 लड़कों के जन्म की तुलना में 2330.1 लड़कियों का जन्म और राजस्थान में 977.3 लड़कों के जन्म की तुलना में 892.0 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, मृत्यु पंजीकरण के मामले में देश में पुरुष पंजीकरण का हिस्सा महिलाओं की तुलना में लगभग 20.4 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी