देश की खबरें | लालू ने चुटीले अंदाज में सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को यहां राजद नेता लालू प्रसाद अपने पुराने अंदाज में नजर आए, जिन्होंने अपने व्यांग्यात्मक लहजे में अपनी बातें रखीं।

मुंबई, एक सितंबर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को यहां राजद नेता लालू प्रसाद अपने पुराने अंदाज में नजर आए, जिन्होंने अपने व्यांग्यात्मक लहजे में अपनी बातें रखीं।

हल्के-फुल्के अंदाज में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने इसरो वैज्ञानिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘सूर्य लोक’ भेजने की तैयारी करें।

प्रसाद की टिप्पणियां व्यंग्य से भरी हुई थीं, लेकिन इसमें गंभीर अंतर्निहित संदेश भी थे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच सीट-बंटवारा उदार तरीके से और सुचारू रूप से किया जाएगा।

लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘हम इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे और राहुल गांधी को आश्वस्त करना चाहेंगे कि हम एकजुट होंगे, सीट बंटवारे में कोई समस्या या बाधा नहीं होगी और नुकसान सहते हुए भी हम ‘इंडिया’ को मजबूत करेंगे और मोदी को सत्ता से हटाएंगे और देश को बचाएंगे।’’

लालू जहां बैठे थे उन्हें वहीं से संबोधित करने को कहा गया, लेकिन वह उठे और मंच से अपना भाषण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि हम विभिन्न दलों के नेता, जो अलग-अलग काम कर रहे थे और मोदी उसका फायदा उठा रहे थे, अब एक साथ आ गए हैं।’’

लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘शुरू से ही यह लड़ाई लड़ रहा हूं और कह रहा हूं कि ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’।’’

प्रसाद ने दावा किया, ‘‘इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। गरीबी बढ़ रही है, कीमतें बढ़ रही हैं, भिंडी 60 रुपये है और आप टमाटर की कीमतों के बारे में जानते हैं, भले ही उनके शासन में इसका कोई स्वाद नहीं रह गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘अफवाहें और झूठ’’ फैलाकर सत्ता में आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड