देश की खबरें | तीन साल बाद पटना लौटे लालू प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाला मामलों में सजा होने के कारण तीन साल तक पटना से दूर रहने के बाद रविवार को शहर लौट आए।

पटना, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाला मामलों में सजा होने के कारण तीन साल तक पटना से दूर रहने के बाद रविवार को शहर लौट आए।

कुछ महीने पहले जेल से रिहा होने वाले प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी तथा सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती भी आईं। लालू दिल्ली में मीसा के आवास पर रहकर विभिन्न रोगों का इलाज करा रहे थे।

प्रसाद जब हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनकी तारीफ में ''गरीबों का मसीहा'' के नारे लगाए। इस दौरान प्रसाद ने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया।

लालू को आखिरी बार सितंबर 2018 में यहां देखा गया था, जिसके बाद वह जमानत की अवधि खत्म होने पर सजा काटने रांची की जेल लौट गए थे। उन्हें अपने बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी में शरीक होने के लिये जमानत मिली थी। इसके बाद इलाज के चलते कई बार उनकी जमानत की अवधि बढ़ा दी गई थी।

हवाई अड्डे पर अपने पिता को लेने पहुंचे तेज प्रताप और उनके छोटे भाई तेजस्वी के बीच दूरियां मिटती हुई दिखीं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सीधे अपने पत्नी के आवास 10 सर्कुलर गए, जहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। हालांकि प्रसाद ने मीडिया से कोई बात नहीं की और सीधे अंदर चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू