देश की खबरें | लक्ष्य सेन बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में फिर छठे स्थान पर, गायत्री-त्रीशा शीर्ष 20 में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से दोबारा करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गए।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से दोबारा करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गए।

मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले अल्मोड़ा के 21 साल के लक्ष्य ने 23 टूर्नामेंट से 75,024 अंक जुटाए हैं।

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय क्रमश: 11वें और 12वें स्थान पर बरकरार हैं।

त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी दो स्थान के फायदे से शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रही है। यह जोड़ी अभी विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की इस कांस्य पदक विजेता जोड़ी के 17 टूर्नामेंट में 46,020 अंक हैं।

फ्रेंच ओपन और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में सातवें स्थान पर बनी हुई है।

इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी भी 24वें स्थान पर बरकरार है।

टखने की चोट के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेलने वाली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर कायम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी