देश की खबरें | लक्ष्य ने रैंकिंग पांच पायदान की छलांग लगायी, 13वें स्थान पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के लक्ष्य सेन ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बूते मंगलवार को ताजा जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 13वें नंबर पर पहुंच गये।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारत के लक्ष्य सेन ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बूते मंगलवार को ताजा जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 13वें नंबर पर पहुंच गये।

अल्मोड़ा के 22 साल के लक्ष्य बर्मिंघम में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और एक हफ्ते पहले 15वें स्थान में सुधार करने में सफल रहे।

अप्रैल के अंत में दुनिया के शीर्ष 16 खिलाड़ी ओलंपिक में जगह बनायेंगे।

विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पेरिस की दौड़ में नौवें नंबर पर हैं और सेन के भी कट में जगह बनाने की उम्मीद है।

सेन नवंबर 2022 में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग छह पर पहुंचे थे लेकिन पिछले साल अप्रैल में वह 25वें नंबर पर खिसक गये। अगस्त में वह 11वें स्थान तक पहुंच और फिर इस साल 20वें स्थान पर खिसक गये।

अन्य खिलाड़ियों में किदाम्बी श्रीकांत 27वें और प्रियांशु राजावत 32वें स्थान पर हैं।

महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू 11वें स्थान पर हैं।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी शीर्ष स्थान पर है जबकि अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो 20वें स्थान पर काबिज हैं। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद रैंकिंग में 26वें स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड